NDTV Khabar

6 दिसंबर को विवादित ढांचा गिरने के बाद राम मंदिर बनने की संभावना दिखी थी: कल्याण सिंह

 Share

5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन होने जा रहा है. पूरे अयोध्या शहर को सजाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि वे भूमिपूजन से एक दिन पहले ही अयोध्या पहुंच जाएंगे. सिंह ने कहा कि ये दिन उनके लिए बहुत अहम है क्योंकि इस दिन राम मंदिर निर्माण की शुरुआत होगी. कल्याण सिंह ने कहा कि 6 दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा गिरने के बाद राम मंदिर बनने की संभावना दिखी थी.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com