NDTV Khabar

खबरों की खबर: देर रात चांद पर कदम रखेगा भारत

 Share

आज ख़बरों की ख़बर में है वो ऐतिहासिक पल, जब चांद पर लहराएगा तिरंगा, जब हिन्दुस्तान में आधी रात को देश वासी चैन की नींद सो रहे होंगे. यानि अब से 5 घंटे और 25 मिनट बाद इसरो का अब तक का सबसे बड़ा अंतरिक्ष अभियान चंद्रयान-2 अपनी उस मंज़िल पर पहुंचेगा... जहां आज तक किसी देश का स्पेस मिशन नहीं पहुंचा है. चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर उतरेगा. सात सितंबर को आधी रात एक बजकर 55 मिनट पर चांद की धरती के दक्षिणी हिस्से में विक्रम लैंडर अपने क़दम रखेगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, देश भर के क़रीब सत्तर छात्र-छात्राओं के साथ इसरो के बेंगलुरू केन्द्र में इस ऐतिहासिक पल की तस्वीरें लाइव देखेंगे. अमेरिकी एजेंसी नासा समेत पूरी दुनिया की निगाह इस अभियान पर टिकी हुई है.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com