खबरों की खबर : रिया ने कराई सुशांत की बहन के खिलाफ FIR
प्रकाशित: सितम्बर 07, 2020 08:00 PM IST | अवधि: 33:50
Share
सुशांत सिंह राजपूत मामले (Sushant Singh Rajput Death Probe) में बतौर मुख्य आरोपी जांच का सामना कर रही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ जालसाजी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. उनके वकील ने बताया कि प्रियंका सिंह, राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर डॉ. तरुण कुमार और अन्य के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. उन्होंने इनपर जालसाजी, NDPS एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस, 2020 के उल्लंघन के खिलाफ शिकायत दी है.