NDTV Khabar

पश्चिम बंगाल के मंत्री पर बम से हमला, चार और लोग भी घायल

 Share

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में निमटीटा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात हमलावरों द्वारा बम से किये गए हमले में राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मंत्री के साथ मौजूद चार और लोग भी इस हमले में घायल हुए हैं. पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रम राज्य मंत्री हुसैन स्टेशन के 2 नंबर प्लेटफॉर्म पर रात करीब 10 बजे कोलकाता जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ. उन्होंने बताया कि घायलों को जंगीपुरा उप संभागीय अस्पताल ले जाया गया है.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com