NDTV Khabar

चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण एक ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत: के सिवन

 Share

चंद्रयान-2 को सोमवार को 2 बजकर 43 मिनट पर श्रीहरिकोटा से सफलता पूर्वक प्रक्षेपित किया गया. इस मौके पर इसरो के प्रमुख के सिवन ने चंद्रयान-2 की विशेषताओं का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक यात्रा शुरुआत है. सिवन ने कहा कि चंद्रयान एक ऐसे हिस्से (दक्षिणी ध्रुव) पर उतरेगा जहां इससे पहले कोई खोज नहीं की गई है. चंद्रयान-2 की मदद से चांद से जुड़ी तमाम नई खोज की जा सकेगी. उन्होंने चंद्रयान-2 से जुडे़ इसरो के कर्मचारियों और वैज्ञानिकों की टीम का भी धन्यवाद किया है. (साभार: डीडी न्यूज)



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com