NDTV Khabar

प्रियंका के UP मिशन पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं

 Share

राजनीतिक सफर की शुरुआत करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को प्रांतीय आज राजधानी पहुंचीं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके साथ पहुंचे. हवाई अडडे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर सहित तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भरपूर गर्मजोशी से तीनों नेताओं का स्वागत किया. राहुल, प्रियंका और सिंधिया ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया. हवाई अडडे से तीनों नेताओं का रोडशो शुरू हुआ. उत्साही कार्यकर्ताओं में 'सेल्फी' लेने की होड मच गयी. प्रियंका का 'रथ' राजधानी की प्रमुख सड़कों से होकर गुजरेगा और अंतत: कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेगा. प्रियंका, राहुल और सिंधिया के रथ पर रास्ते में खड़े सैकड़ों कार्यकर्ता गुलाब और गेंदे के फूलों की वर्षा कर रहे हैं.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com