NDTV Khabar

इसरो ने कहा बढ़ाया जाएगा ऑर्बिटर का समय, 7 साल तक जुटाया जाएगा डाटा

 Share

चंद्रयान के विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने के बाद इसरो कहा है कि भले ही लैंडर से संपर्क टूट गया हो लेकिन चंद्रमा की कक्षा में चक्कर काट रहे ऑर्बिटर के समय को बढ़ाया जाएगा और अपने पहले एक साल के लक्ष्य के मुकाबले 7 साल तक इससे डेटा इकट्ठा करने की कोशिश की जाएगी. इसरो के अनुसार इसमें जो कैमरा लगा है वो किसी भी मिशन में लगे कैमरे से सबसे अच्छा और हाई रिज्योल्यूशन का है. इसरो ने आगे लिखा लैंडर से संपर्क टूटने के बाद भी हमारे इस अभियान के 90 से 95 फीसदी उद्देश्य पूरे हुए हैं जो चंद्रमा से संबंधित विज्ञान में और योगदान देते रहेंगे.(साभार: डीडी न्यूज)



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com