विराट कोहली ने धोनी को खेल के सबसे बड़े कप्तानों में से एक बताया
प्रकाशित: दिसम्बर 11, 2015 07:21 PM IST | अवधि: 6:13
Share
मुंबई में आईसीसी वर्ल्ड T20 की ट्रॉफ़ी का अनावरण किया गया। इस मौक़े पर टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली, मध्यक्रम बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे और ओपनर शिखर धवन भी मौज़ूद थे। सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मौज़ूद नहीं थे। वे झारखंड की ओर से विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी में खेल रहे हैं। कोहली ने धोनी को क्रिकेट ही नहीं खेल के सबसे बड़े कप्तानों में से एक बताया। पेश है ट्रॉफ़ी अनावरण के अवसर पर हुई चर्चा के कुछ अंश। मॉडरेटर थे पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर।