NDTV Khabar

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वाराणसी में किया रोड शो

 Share

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार शाम को रोडशो किया. प्रियंका के साथ वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय मौजूद थे. बीएचयू में पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रियंका ने रोडशो शुरू किया. खुले वाहन की छत पर लाल सूती साड़ी पहने प्रियंका हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रही थीं. वाहन पर छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई कांग्रेस नेता सवार थे.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com