NDTV Khabar

#MeToo : केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर विदेशी महिला पत्रकार ने भी लगाया आरोप

 Share

केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोपों का सिलसिला नहीं थम रहा है. अब विदेशी पत्रकार Majlie de Puy Kamp ने उनपर आरोप लगाया है. Majlie de Puy Kamp ने हफिंगटन पोस्ट से कहा है कि 2007 में जब वो इंटर्नशिप के लिए आईं तो वो सिर्फ़ 18 साल की थी और उनके साथ एम जे अकबर ने ऐसा व्यवहार किया. Majlie de Puy Kamp के मुताबिक, उनके साथ एम जे अकबर ने ग़लत हरकत करने की कोशिश की. अब तक 10 महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर पर #MeToo कैंपेन में सोशल मीडिया पर इस तरह के आरोप लिखे हैं



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com