NDTV Khabar

भारतीय हॉकी टीम के कोच बनाए गए हरेंद्र सिंह

 Share

भारतीय हॉकी टीम को नया कोच मिल गया है. इस बार टीम को कोचिंग देने की जिम्मेदारी हरेंद्र सिंह को दी गई है. गौरतलब है कि वह इससे पहले महिला हॉकी टीम को कोचिंग दे रहे थे. हरेंद्र सिंह ने इस जिम्मेदारी के मिलने के बाद एनडीटीवी से बात की. उन्होंने कहा कि वह देश की हॉकी के बेहतरी के लिए हर कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि वह भारतीय हॉकी को और ऊचाइंयों पर ले जाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com