प्रकाशित: अप्रैल 30, 2019 05:14 PM IST | अवधि: 2:48
Share
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर पैदा हुए विवाद पर प्रतिक्रिया दी हैं. भाजपा के दावे को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि सारी दुनिया जानती है किराहुल गांधी भारतीय हैं. साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि ऐसी बकवास पहले कभी नहीं सुनी. बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता के मामले में मिली शिकायत के आधार पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें नोटिस जारी कर एक पखवाड़े के भीतर इसपर उनका ‘तथ्यात्मक रूख' पूछा है.