प्रकाशित: सितम्बर 27, 2014 03:34 PM IST | अवधि: 1:15
Share
आय से अधिक संपत्ति के मामले में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को बेंगलुरु की एक विशेष अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद उनके समर्थकों में मायूसी छा गई। चेन्नई में जयललिता के आवास के बाहर बड़ी तादाद में जुटे अन्नाद्रमुक पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच निराशा का माहौल देखा गया और कई महिलाएं रो पड़ीं।