झारखंड टू डेनमार्क : फुटबॉल ने दिया बड़े सपनों का हौसला
प्रकाशित: मई 25, 2016 07:40 PM IST | अवधि: 1:50
Share
रांची के पास एक गांव में रहने वाली 17 साल की सुनीता कुमारी अभी-अभी डेनमार्क से लौटी हैं। वहां वो सबसे कम उम्र की वक्ता थीं। रांची में वो लड़कियों को फुटबॉल सिखाती है। ये सब एक एनजीओ की पहल का नतीजा है, जिसने गरीब घरों की लड़कियों को फुटबॉल सिखाने की एक मुहिम शुरू की।