चंद्रयान के विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने के बाद इसरो ने कहा है कि भले ही लैंडर से संपर्क टूट गया हो लेकिन चंद्रमा की कक्षा में चक्कर काट रहे ऑर्बिटर पर उम्मीद बाकी है. इसरो का कहना है कि लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान मिशन का 5 फीसदी ही था जो हमने खोया है. इसरो के मुताबिक आर्बिटर में जो कैमरा लगा है वो किसी भी मिशन में लगे कैमरे से सबसे अच्छा और हाई रिज्योल्यूशन का है. इसके द्वारा तस्वीरें लेकर अभी भी कई अध्ययन किया जा सकते हैं.
Advertisement
Advertisement