NDTV Khabar

'महान दल' ने मिलाया कांग्रेस से हाथ

 Share

चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ उत्तर प्रदेश की सियासत में प्रियंका गांधी की एंट्री ने न सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है, बल्कि उसका असर भी दिखने लगा है. बुधवार को महान दल ने कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया. प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में महान दल के केशव देव मौर्य कांग्रेस में शामिल हो गए. माना जा रहा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर इस पार्टी की अच्छी उपस्थिति है. इसलिए कांग्रेस को दो-तीन सीटों पर इस पार्टी के साथ आने से फायदा हो सकता है. बता दें कि प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान दी गई है, वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इन दोनों को यूपी की राजनीति में उतारना, कांग्रेस का बड़ा दांव माना जा रहा है.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com