दिल्ली : राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर युवक ने खुद को मारी गोली
प्रकाशित: अक्टूबर 02, 2015 08:23 AM IST | अवधि: 2:18
Share
राष्ट्रीय राजधानी की 'लाइफलाइन' दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। गुरुवार रात यहां के सबसे व्यस्त राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में एक युवक ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। जिसके बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।