NDTV Khabar

घर लौटने को निकले मजदूर, अंधेरे में पार की यमुना नदी

 Share

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पैदल ही यमुना नदी को पार करते हुए सैकड़ों की संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घर की ओर आगे बढ़ रहे हैं. सिर पर बैग लिए मजदूरों के चेहरों पर घर लौटने की खुशी से ज्यादा मायूसी नजर आ रही है. कोई उत्तर प्रदेश के किसी अन्य जिले जाने के लिए निकला है तो कोई बिहार जाने को. बीती रात NDTV ने सभी प्रवासियों से बात की. उन्होंने बताया कि वह लोग हरियाणा के यमुनानगर से आ रहे हैं. यमुना नदी का जलस्तर कम होने की वजह से वह नदी से होते हुए पैदल आगे बढ़ रहे हैं.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com