NDTV Khabar

मुंबई : मराठा आरक्षण के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक आज

 Share

मराठा आरक्षण के मुद्दे पर आज दोपहर दो बजे मुंबई में विधान भवन में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे। इससे ठीक पहले शिव सेना ने एक बार फिर राज्य सरकार पर हमला किया है। शिव सेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में पंकजा मुंडे के बयान का हवाला दिया गया है। लिखा गया है कि पंकजा मुंडे ने मराठा आंदोलन की फ़ाइल उनके पास होने पर साइन करने में एक पल भी देरी न करने का बयान दिया था।



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com