NDTV Khabar

सोनभद्र हत्याकांड: पीड़ितों के परिवार से मिलने के बाद पत्रकारों से क्या बोलीं प्रियंका गांधी

 Share

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए गोलीकांड में मारे गए दस लोगों के परिवार के सदस्यों से मिलने की जिद पर अड़ीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से पीड़ित परिवार के सदस्यों ने चुनार किला के गेस्ट हाउस में आकर मुलाकात की. चुनार किला के गेस्ट हाउस के बाहर प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस के नेताओं के धरना के बीच में ही गेस्ट हाउस में पीड़ित परिवार को लाया गया. इनमें चार महिलाओं के साथ एक पुरुष भी हैं. इन सभी ने प्रियंका गांधी से भेंट की है, प्रियंका ने इनसे सोनभद्र कांड के बारे में जानकारी ली. चुनार गेस्ट हाउस के बगीचे में पीड़ित परिवार की महिलाओं ने प्रियंका गांधी को देखते ही रोना शुरू कर दिया. इस दौरान प्रियंका भावुक हो गईं. इस दौरान प्रियंका गांधी ने पीड़ितों के परिजनों के साथ पत्रकारों से बातचीत भी की.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com