NDTV Khabar

प्रियंका गांधी आज से 4 दिनों के यूपी दौरे पर

 Share

प्रियंका गांधी वाड्रा आज से मिशन उत्तर प्रदेश पर हैं. कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रियंका आज पहली बार लखनऊ जा रही हैं. जहां वो पहले रोड शो करेंगी और फिर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाक़ात करेंगी. प्रियंका आज सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंचेंगी, एयरपोर्ट से कांग्रेस दफ़्तर तक उनका रोड शो होगा. उनके स्वागत के लिए कई वेलकम प्वाइंट बनाए गए हैं जहां कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद होंगे. प्रियंका के साथ राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे. प्रियंका गांधी 4 दिनों के यूपी दौरे पर हैं. प्रियंका के इस दौरे से पहले उनका और ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक ऑडियो क्लिप कांग्रेस की तरफ से जारी किया गया है.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com