NDTV Khabar

राहुल गांधी हुए 48 साल के, पीएम मोदी ने दी बधाई

 Share

आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है। राहुल गांधी आज 48 साल के हो गए हैं। इस मौक़े पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे हैं। कार्यकर्ता नाच-गाकर अपनी ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं। आज शाम 5.30 बजे दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस की ओर से दिल्ली मैराथन का आयोजन भी किया गया है। ये मैराथन इंडियन यूथ कांग्रेस के दफ़्तर से शुरू होकर कांग्रेस दफ़्तर तक जाएगी। राहुल के जन्मदिन के मौक़े पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com