सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री पद के साथ प्रदेश अध्यक्ष पद से भी हटाया गया
प्रकाशित: जुलाई 14, 2020 09:05 PM IST | अवधि: 5:31
Share
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार का संकट उस वक्त और गहरा हो गया जब उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पद से बर्खास्त कर दिया गया. उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से भी सचिन पायलट को हटाया गया. यह फैसला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की विधायकों के साथ बैठक में लिया गया.