NDTV Khabar

केईएम अस्पताल में शिवसेना कार्यकर्ता ने की डॉक्टर के साथ बदसलूकी

 Share

मुंबई में एलफिंस्टन हादसे को बीते दो दिन हो गए हैं. इस हादसे में घायल लोगों की पहचान को लेकर शिवसेना के एक कार्यकर्ता ने केईएम अस्पताल के एक डॉक्टर से बदसलूकी की. शिवसेना कार्यकर्ता घायल लोगों के माथ पर नंबर लिखे जाने से बेहद नाराज है. उस कार्यकर्ता की नाराजगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता कि उसने डॉक्टर के माथे पर भी नंबर लिखने की कोशिश की. डॉक्टर ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com