NDTV Khabar

पुणे के एक गांव में दिखा बवंडर जैसा नजारा, वीडियो हुआ वायरल

 Share

पुणे के एक गांव रनमला में टॉरनेडो यानी बवंडर जैसा एक नज़ारा देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इसे कैमरे में कैद कर लिया। ये 8 जून की घटना है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सेंटर फॉर सिटीजन साइंस की टीम ने इलाके का दौरा कर इसकी जांच की। करीब 90 से 120 सेकेंड ये नज़ारा दिखा जिसके बाद काफी बारिश भी हुई। तेज हवा में कई घरों के टिन शेड उड़ गए। आम तौर पर टॉरनेडो भारत में नहीं दिखते। कई देशों में टॉरनेडो भारी तबाही मचाते हैं।



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com