ट्रैक्टर में तेल भरवाकर रखें, किसी भी वक्त जाना पड़ सकता है दिल्ली : राकेश टिकैत
प्रकाशित: मार्च 01, 2021 07:45 AM IST | अवधि: 1:07
Share
किसान आंदोलन के बीच उत्तर प्रदेश में किसान पंचायत का सिलसिला लगातार जारी है. उधर, भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश के शामली में किसान महापंचायत में कहा कि किसान अपने ट्रैक्टर में ईंधन भरवा कर तैयार रहें, किसान आंदोलन से कभी भी बुलावा आ सकता है. बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है.