NDTV Khabar

रवीश कुमार का प्राइम टाइम: क्या बलात्कार की पुष्टि करने में 15 दिन लगते हैं?

 Share

विश्वगुरु भारत में कोई ऐसा घंटा नहीं गुजरता है जब भारत में किसी लड़की के साथ बलात्कार की घटना नहीं होती है. ऐसी घटनाओं की संख्या इतनी अधिक है कि तय करना मुश्किल है कि विश्वगुरु भारत के राजनीतिक दल बलात्कार की किस घटना को मुद्दा बनाएंगे और फिर उनके कार्यकर्ता और नेता गोली मार देने और ठोक देने की भाषा बोलने लगेंगे. 2017 में भारत में बलात्कार के 32 हजार मुकदमें दर्ज हुए थे. उत्तर प्रदेश की 20 साल की पीड़िता का आज दिल्ली में निधन हो गया. उसकी हत्या तो 14 सितंबर को ही कर दी गयी थी जब 4 लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया था और उसकी जीभ काट दी गयी थी. हालांकि DM ने जीभ काटने की घटना का खंडन किया है.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com