सिंपल समाचार: क्या कर्नाटक भी होगा कांग्रेस मुक्त?
प्रकाशित: मई 07, 2018 05:00 PM IST | अवधि: 16:19
Share
कर्नाटक में 12 मई को चुनाव हैं जबकि इसके नतीजे 15 मई को आएंगे. सबसे बड़ा सवाल सबके दिमाग में होगा चाहे आप हों या मोदी जी या फिर राहुल गांधी कि क्या कर्नाटक भी होगा कांग्रेस मुक्त. क्या कांग्रेस बचा पाएगी कर्नाटक.आइये देखते हैं कर्नाटक में विधानसभा की सीट कीतनी हैं. राज्य में विधानसभा की सीटों की संख्या 224 है जबकि लोकसभा की 28 सीटें हैं. हम आपको 2014 के आंकड़ों की मदद से बताएंगे कि राज्य में वोट शेयर कितना है. कर्नाटक में तीन बड़ी पार्टियां हैं - पहला बीजेपी, दूसरा कांग्रेस और तीसरा जेडीएस.