ये हैं दुनिया के 10 गगनचुंबी स्टैचू 

Image credit: Getty

महान हस्तियों की याद में या फिर सम्मान देने के लिए विश्वभर में स्टैचू लगाए जाते हैं. ये हैं विश्व के ऐसे 10 गगनचुम्बी स्टैचू, जिनकी ऊंचाई विश्व में सबसे ज्यादा हैं. 

Video credit: Getty

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, भारत

दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है भारत में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी. 182 मीटर ऊंची यह प्रतिमा भारत के लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की है.

Image credit: Getty

स्प्रिंग टेंपल बुद्धा, चीन

चीन में स्थित स्प्रिंग टेंपल बुद्धा दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति है। इसकी ऊंचाई 128 मीटर है। भगवान बुद्ध की इस मूर्ति को बनने में 11 साल का वक्त लगा. 

Video credit: Getty

उशिकु दाईबुत्सु, जापान 

दुनिया की लम्बी इमारतों में शुमार जापान में स्थित महात्मा बुद्ध की उशिकु दायबुत्सु नामक प्रतिमा,120 मीटर ऊंची हैं. ये प्रतिमा पूरी तरह कांस्य से बनी है. 

Image credit: Getty

लैक्युन सैक्या, म्यांमार 

म्यांमार में स्थित लैक्युन सैक्या भी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में गिनी जाती है. 115.8 मीटर ऊंची इस प्रतिमा का निर्माण 1996 में शुरू हुआ और 2008 में पूरा हुआ. 

Image credit: Getty

गुयान यिन नानशान, चीन 

दुनिया की लम्बी प्रतिमाओं में एक और नाम शामिल है - चीन की गुयान यिन प्रतिमा। 108 मीटर ऊंची इस प्रतिमा में तीन अलग अलग चेहरे हैं जो तीन दिशाओं की तरफ हैं.

Image credit: Getty

यान और हुआंग प्रतिमा, चीन 

ये मूर्तियाँ चीनी सम्राट यान और हुआंग की याद में बनाई गयी हैं. 106 मीटर ऊंची इन प्रतिमाओं को पत्थरों से तराश कर बनाया गया है. 

Video credit: Getty

चेंदाई दाईकैनन, जापान 

चेंदाई दाईकैनन 100 मीटर लम्बी प्रतिमा है जो जापान में स्थित है. यह प्रतिमा जापानी बौद्ध बोधिसत्व का प्रतिनिधित्व करती है.

Image credit: Getty

पीटर द ग्रेट स्टैच्यू, रशिया 

रशिया की मॉस्को सिटी में बना पीटर द ग्रेट स्टैच्यू रशिया पर 43 साल तक शासन करने वाले एंपरर्स पीटर फर्स्ट की याद में बनाया गया था| इसकी ऊंचाई 98 मीटर है.

Video credit: Getty

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, न्यू यॉर्क 

1886 में बनी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी अमेरिका के न्यू यॉर्क में स्थित है और यह दुनिया की सबसे फेमस मूर्तियों में से एक है। इस मूर्ति की ऊँचाई 93 मीटर है 

Video credit: Getty

ग्रेट बुद्धा ऑफ थाईलैंड 

ग्रेट बुद्धा ऑफ थाईलैंड भी दुनिया की लम्बी प्रतिमाओं में शामिल है. इस 92 मीटर ऊंची प्रतिमा का निर्माण 1990 में शुरू हुआ और 2008 में पूरा हुआ.

Video credit: Getty

ट्रैवल की और जानकारी के लिए

Image credit: Getty

swirlster.ndtv.com/hindi