पंजाब की अमृतसर लोकसभा सीट (Amritsar Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जीत हासिल की थी. उन्हें 4,82,876 वोट मिले थे. वहीं BJP के अरुण जेटली 3,80,106 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे. अमरिंदर सिंह के पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद वर्ष 2017 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस के ही गुरजीत सिंह औजला ने जीत दर्ज की.
अगर यहां के इतिहास पर नजर डालें तो, सन् 1951, 1957 व 1962 में यह सीट कांग्रेस के गुरमुख सिंह के हाथ में थी. 1967 में BJS के वाईडी शर्मा, 1971 में कांग्रेस के दुर्गा दास, 1972 के उपचुनाव में कांग्रेस के आरएल भाटिया, 1977 में BLD के बलदेव प्रकाश, 1980 व 1985 में कांग्रेस के रघुनंदन लाल, 1989 में निर्दलीय उम्मीदवार कृपाल सिंह, 1992 व 1996 में कांग्रेस के रघुनंदन लाल, 1998 में BJP के दया सिंह, 1999 में कांग्रेस के रघुनंदन लाल, 2004, 2007 के उपचुनाव तथा 2009 के आम चुनाव में BJP के नवजोत सिंह सिद्धू ने इस सीट पर कब्जा किया था.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 9 सीटें आती हैं, जिनमें अजनाला, राजा सांसी, मजीठा, अमृतसर उत्तर, अमृतसर पश्चिम, अमृतसर सेंट्रल, अमृतसर पूर्वी, अमृतसर दक्षिण व अटारी शामिल हैं.
गुरदासपुर इलेक्शन रिजल्ट
अमृतसर इलेक्शन रिजल्ट
खडूर साहिब इलेक्शन रिजल्ट
जालंधर इलेक्शन रिजल्ट
होशियारपुर इलेक्शन रिजल्ट
आनंदपुर साहिब इलेक्शन रिजल्ट
लुधियाना इलेक्शन रिजल्ट
फतेहगढ़ साहिब इलेक्शन रिजल्ट
फरीदकोट इलेक्शन रिजल्ट
फिरोजपुर इलेक्शन रिजल्ट
बठिंडा इलेक्शन रिजल्ट
संगरूर इलेक्शन रिजल्ट
पटियाला इलेक्शन रिजल्ट
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अमृतसर | गुरजीत सिंह औजला | कांग्रेस | जीते |
आनंदपुर साहिब | मनीष तिवारी | कांग्रेस | जीते |
बठिंडा | हरसिमरत कौर बादल | अकाली | जीते |
फरीदकोट | मोहम्मद सादिक | कांग्रेस | जीते |
फतेहगढ़ साहिब | अमर सिंह | कांग्रेस | जीते |
फिरोजपुर | सुखबीर सिंह बादल | अकाली | जीते |
गुरदासपुर | सनी देओल | बीजेपी | जीते |
होशियारपुर | सोम प्रकाश | बीजेपी | जीते |
जालंधर | संतोख सिंह चौधरी | कांग्रेस | जीते |
खडूर साहिब | जसबीर सिंह गिल (डिम्पा) | कांग्रेस | जीते |
लुधियाना | रवनीत सिंह बिट्टू | कांग्रेस | जीते |
पटियाला | प्रणीत कौर | कांग्रेस | जीते |
संगरूर | भगवंत मान | आप | जीते |
Advertisement