हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ी, कई जगहों पर बारिश भी हुई

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ी, कई जगहों पर बारिश भी हुई

फाइल फोटो

शिमला:

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने के बाद ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मध्यम और कम ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी और बारिश हुई.

यहां रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. केलांग और कल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4 डिग्री सेल्सियस और 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मनाली में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस, भुंटर में 4.5 डिग्री सेल्सियस और शिमला में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com