प्रियंका गांधी बनीं कांग्रेस की महासचिव (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाते ही भारतीय राजनीति में बुधवार को मोस्ट अवेटेड पोलिटिकल एंट्री हो गई. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में आने का फैसला सियासी तौर पर काफी अहम है. यही वजह है कि जैसे ही कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी को लेकर यह घोषणा की गई, वैसे ही ट्विटर पूरी तरह से 'प्रियंकामय' हो गया. ट्विटर पर प्रियंका गांधी अलग-अलग तरह से ट्रेंड करने लगीं. पक्ष से लेकर विपक्ष तक हैशटैग के साथ प्रियंका गांधी को लेकर पोस्ट करते दिखे. कोई प्रियंका गांधी की एंट्री पर बधाई दे रहा था तो कोई इस फैसले का मजाक. कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर बुधवार को प्रियंका गांधी पूरी तरह से छाई रहीं.