असम की आदिवासी किशोरियों के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया झूमर डांस, देखें VIDEO

प्रियंका, कांग्रेस के प्रचार अभियान के शुरुआत करने के लिए दो दिन के असम के दौरे पर हैं. पूर्वोत्‍तर के इस राज्‍य में 27 मार्च से तीन चरणों में चुनाव होने हैं.

असम की आदिवासी किशोरियों के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया झूमर डांस, देखें VIDEO

आदिवासी किशोरियों के साथ डांस करती हुईं प्रियंका गांधी वाड्रा

खास बातें

  • असम के दौरे पर हैं प्रियंका गांधी वाड्रा
  • राज्‍य में तीन चरणों में होने हैं चुनाव
  • लखीमपुर में आदिवासी किशोरियों के साथ किया डांस
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने असम (Assam) के चाय बगान वाले लखीमपुर क्षेत्र में जनजातीय किशोरियों के हाथ थामकर परंपरागत 'झूमर' डांस में हिस्‍सा लिया. कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका के डांस का वीडियो ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है. मीडिया और सुरक्षाकर्मियों के अलावा बड़ी संख्‍या में भीड़ से घिरीं 49 साल की प्रियंका को इस करीब एक मिनट के वीडियो में ढाल की थाप पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. वे किशोरियां की भीड़ से घिरी हुई हैं, इन सभी ने लाल और सफेद रंग की साड़ी पहन रखी है. न तो प्रियंका ने मास्‍क पहना हुआ है और न ही डांस कर रही किशोरियां ने.

EXCLUSIVE: क्या प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी यूपी की मुख्यमंत्री उम्मीदवार? जानिए उन्होंने क्या कहा...

बैगनी (परपल) कलर की साड़ी पहने और गले में असम का परंपरागत स्‍कार्फ डाले हुए प्रियंका इस वीडियो में मुस्‍कुराते हुए डांस कर रही हैं. गौरतलब हेे कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका, कांग्रेस के प्रचार अभियान के शुरुआत करने के लिए दो दिन के असम के दौरे पर हैं. पूर्वोत्‍तर के इस राज्‍य में 27 मार्च से तीन चरणों में चुनाव होने हैं. अपने इस दौरे के तहत प्रियंका सबसे पहले गुवाहाटी पहुंचीं और मशहूर कामाख्‍या मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके फोटो भी ट्विटर पर शेयर किए गए हैं.

डेढ़ घंटे तक नाविक परिवारों का दर्द बांटती रहीं प्रियंका गांधी, महिलाओं संग जमीन पर बैठी रहीं

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गुवाहाटी से प्रियंका लखीमपुर के लिए रवाना हुईं जो यहां से 370 किमी दूर है, जहां उन्‍होंने परंपरागत झूमर डांस में हिस्‍सा लिया. एयरपोर्ट पर परंपरागत बिहू डांस के साथ प्रियंका का स्‍वागत किया गया. बाद में राज्‍य में बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन की भी लखीमपुर से प्रियंका ने शुरुआत की.