श्रीलंका की नौसेना ने 2000 से ज्यादा मछुआरों को खदेड़ा

तमिलनाडु के 2000 से ज्यादा मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने कच्चातीवू द्वीप के पास अपने जल क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में खदेड़ दिया.

श्रीलंका की नौसेना ने 2000 से ज्यादा मछुआरों को खदेड़ा

प्रतीकात्मक फोटो

खास बातें

  • तमिलनाडु के 2000 से ज्यादा मछुआरों को खदेड़ा
  • श्रीलंका की नौसेना ने मछुआरों को खदेड़ा
  • बीते तीन मार्च को भी मछुआरों को खदेड़ा दिया था
रामेश्वरम:

तमिलनाडु के 2000 से ज्यादा मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने कच्चातीवू द्वीप के पास अपने जल क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में खदेड़ दिया. रामेश्वरम फिशरमेन एसोसिएशन के अध्यक्ष एस अमृत ने आरोप लगाया कि रामेश्वरम से 565 नौकाओं में मछुआरे कल समंदर में गए थे और कच्चातीवू द्वीप के पास मछली पकड़ रहे थे तभी श्रीलंका की नौसेना के कर्मी वहां आए गए. 

यह भी पढ़ें: श्रीलंका की नौसेना ने 1500 से ज्यादा भारतीय मछुआरों को खदेड़ा

उन्होंने 30 नौकाओं के मछली पकड़ने वाले जालों को काट दिया और उन्हें वहां से खदेड़ दिया. उन्होंने कहा कि इसके बाद कल रात सभी मछुआरे तट पर आ गए. उन्होंने केंद्र से आग्रह किया कि कच्चातीवू को श्रीलंका से वापस लेने के लिए कदम उठाए जाएं और वहां भारतीय मछुआरों के मछली पकड़ने के पारंपरिक अधिकार बहाल किए जाएं.

VIDEO: मछुआरों के इलाके में भी वोटिंग
तीन मार्च को भी रामेश्वरम के 2500 मछुआरों को कथित रूप से श्रीलंका की नौसेना ने खदेड़ दिया था. तब वे कच्चातीवू के पास मछली पकड़ रहे थे.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com