'गोरखपुर की पुकार...' प्रियंका गांधी को पोस्टर में दिखाया 'झांसी की रानी', कार्यकर्ता बोले- बहन प्रियंका, यहां से लड़ें चुनाव

रविवार को दो पोस्टर जारी किए जिसमें प्रियंका गांधी को झांसी की रानी के रूप में दिखाया गया. पहले पोस्टर में जिला कार्यकर्ताओ ने मांग की है कि प्रियंका गांधी को आगामी लोकसभा चुनाव में गोरखपुर से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाए.

'गोरखपुर की पुकार...' प्रियंका गांधी को पोस्टर में दिखाया 'झांसी की रानी', कार्यकर्ता बोले- बहन प्रियंका, यहां से लड़ें चुनाव

गोरखपुर में लगे प्रियंका गांधी के पोस्टर.

खास बातें

  • यूपी के गोरखपुर में दिखे प्रियंका के पोस्टर
  • कार्यकर्ताओं की मांग- गोरखपुर से लड़ें चुनाव
  • पोस्टर में 'झांसी की रानी' के रूप में दिखाया
गोरखपुर:

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस (UP Congress) की गोरखपुर इकाई नेप्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)को वहां से लोकसभा चुनाव (Loksaha Election 2019) में उम्मीदवार बनाने की मांग की है. पार्टी ने रविवार को दो पोस्टर जारी किए जिसमें प्रियंका गांधी को झांसी की रानी के रूप में प्रस्तुत किया गया. पहले पोस्टर में जिला कार्यकर्ताओ ने मांग की है कि प्रियंका गांधी को आगामी लोकसभा चुनाव में गोरखपुर से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाए. पोस्टर में नारा दिया गया कि 'गोरखपुर की यही पुकार, प्रियंका गांधी सांसद इस बार.'

जिला कांग्रेस के महासचिव अनवर हुसैन ने कहा कि 'हम लोग प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने से बहुत उत्साहित हैं और पार्टी से मांग करते हैं कि उन्हें उन्हे इस बार गोरखपुर से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया जाए.' दूसरे पोस्टर में प्रियंका गांधी को झांसी की रानी के रूप में सफेद घोड़े पर सवार दिखाया गया है. इस पोस्टर में लिखा है कि 'चारों तरफ बज रहा डंका बहन प्रियंका, बहन प्रियंका. देश की अब यही पुकार कांग्रेस आए अबकी बार.'

हुल गांधी का क्या ब्रह्मास्त्र साबित होंगी प्रियंका गांधी? निशाने पर सिर्फ BJP या सपा-बसपा गठबंधन भी

वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मंत्री श्रीकांत शर्मा ने रविवार को कहा कि प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव बनाया गया है क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजनीति में ‘फ्लॉप' हो गये हैं. विद्युत मंत्री शर्मा ने यह भी कहा कि पार्टी अध्यक्ष की बहन को लाने से भी कांग्रेस की चुनावी तकदीर नहीं पलटेगी. आगामी लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के संभावित प्रभाव के बारे में एक पत्रकार द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘यदि राहुल फ्लॉप नहीं होते, तो प्रियंका को लाने की जरुरत ही कहां थी?' 

बीजेपी नेता ने प्रियंका गांधी की तुलना सलमान और करीना से की, कहा- चॉकलेटी चेहरों से चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस में कोई नया चेहरा नहीं हैं, वह 1998 से अमेठी और रायबरेली में पार्टी के पक्ष में प्रचार करती रही हैं. उन्होंने कहा, ‘पार्टी में उनके आने से आगामी लोकसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा.' भाजपा नेता ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से कांग्रेस को अलग रखना इस बात का सबूत है कि पार्टी राज्य की राजनीति में सबसे निचले पायदान पर है. उन्होंने कहा, ‘जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों, मजदूरों, किसानों आदि के लिए काम कर रहे हैं, वैसे में उनका किला भेदना कठिन होगा.'

(इनपुट- भाषा)

लोकसभा चुनाव 2019 : उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के सामने खड़ी हैं 10 बड़ी चुनौतियां

VIDEO- प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर क्या कहता है बनारस

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com