Weather Updates: बसंत के आगमन के साथ कई राज्यों में तापमान बढ़ा, दिल्ली में दिखा घना कोहरा

Weather Forecast Today: मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Weather Updates: बसंत के आगमन के साथ कई राज्यों में तापमान बढ़ा, दिल्ली में दिखा घना कोहरा

Weather Update: दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब है श्रेणी में बनी हुई है

नई दिल्ली:

Weather Forecast Today: देश के कई राज्यों में बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में मंगलवार को तापमान सामान्य से अधिक रहा और लोगों को सर्दी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार आज (बुधवार- 17 फरवरी) भी ऐसा ही कुछ रहने का अनुमान है. भारत मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार आज सुबह दिल्ली में तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 2 डिग्री अधिक है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब है श्रेणी में बनी हुई है. सुबह सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 332 था. राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Read Also: 'जम गई डल झील', श्रीनगर में टूटा 30 साल का रिकॉर्ड, 1991 के बाद पहली बार माइनस 8.4 डिग्री तापमान

वहीं मुंबई में सुबह तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और दिन भर बादल छाये रहने के अनुमान हैं. बेंगलुरु में भी सुबह तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया वहीं आद्रता 71 फीसदी रही. जबकि कोलकाता में सुबह तापमान 20.6 डिग्री रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम खुश्क रहने का अनुमान है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है.

Read Also:​ कड़ाके की ठंड में सड़क के कुत्तों का ख्याल रख रही है यह लड़की 

इससे पहले मंगलवार को लोगों से गर्मी से राहत मिली. यूपी में पिछले 24 घंटों में मौसम आम तौर पर खुश्क रहा. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मुरादाबाद मंडल में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गयी, जबकि प्रदेश के अन्य इलाकों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस मुजफ्फरनगर में दर्ज किया गया जबकि 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ झांसी सबसे गर्म रहा. वहीं पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

Video: 'जम गई डल झील', श्रीनगर में ठंड का टूटा 30 साल का रिकॉर्ड