बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आईं मलाइका अरोड़ा, देखें Photos

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) मां के बर्थडे में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और बेटे अरहान खान के साथ पहुंची थीं.

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आईं मलाइका अरोड़ा, देखें Photos

अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा

नई दिल्ली:

ऐसा लगता है बॉलीवुड में गर्मियों ने दस्‍तक दे दी है, कम से कम कपड़ों के मामले में तो ऐसा ही है. इस बार ऐसी ही एक ड्रेस में नजर आईं मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), जो अपनी मां के बर्थडे में शामिल होने के लिए पहुंची थीं. इस दौरान उनके साथ बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी थे. इस मौके पर मलाइका के बेटे अरहान खान और बहन अमृता अरोड़ा भी नजर आए.

11erdnm
मां के बर्थडे में मलाइका ने पीले रंग की खूबसूरत वी-नेक ड्रेस पहनी थी. इस ड्रेस के साथ उन्‍होंने रेड कलर के प्‍वॉइंटेड बूट्स पहने और गूची का पर्स कैरी किया. अगर आप उनकी इस खूबसूरत ड्रेस पर एक नजर डालेंगे तो आपको एहसास हो जाएगा कि जैसे गर्मियों ने समय से पहले ही दस्‍तक दे दी हो. 

2odmddfg

यह भी पढ़ें: हाई स्लिट येलो गाउन में नजर आईं मलाइका अरोड़ा, देखें शानदार Pics

इससे पहले मलाइका न्‍योन कलर के आउटफिट में नजर आईं. उन्‍होंने क्रीम कलर की कार्गो पैंट के साथ फ्लोरोसेंट येल्‍लो क्रॉप टॉप पहना. उन्‍होंने अपने इस लुक को ब्‍लैक पर्स, सनग्‍लासेस और फ्लिप फ्लॉप्‍स के साथ कम्‍पलीट किया. 

0ngk7tkg

मलाइका के इन दोनों लुक्‍स पर अगर आप गौर करेंगे तो एक चीज कॉमन पाएंगे और वो है ब्राइट और बोल्‍ड फैशन च्‍वॉइस खासकर पीले रंग का सलेक्‍शन. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अगर आप भी न्‍योन ट्रेंड के साथ जाना चाहते हैं तो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज खासकर मलाइका अरोड़ा से इंस्पिरेशन ले सकते हैं.