विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Feb 19, 2019

रायबरेली से प्रियंका नहीं सोनिया गांधी ही लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी और केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश पर फोकस करेंगी

Read Time: 8 mins

सोनिया गांधी इस बार भी यूपी के रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी.

नई दिल्ली:

रायबरेली से प्रियंका गांधी नहीं सोनिया गांधी ही चुनाव लड़ेंगीं. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी एक बार फिर रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना चुकी हैं. हालांकि यह कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया गांधी शायद 2019 का लोकसभा चुनाव न लड़ें. इसके पीछे सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को वजह बताया जा रहा था.

पिछले दिनों पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सोनिया गांधी ने केवल एक रैली की थी, वह भी तेलंगाना में. उन्होंने मध्यप्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में एक भी रैली नहीं की थी. तभी से राजनैतिक हलकों में यह खबर जोरों पर थी कि सोनिया इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी और प्रियंका उनकी जगह रायबरेली जाएंगी.

Advertisement

जब प्रियंका को कांग्रेस का महासचिव बनाया गया और पूर्वी उत्तर प्रदेश का जिम्मा दिया गया तब इन खबरों को और बल मिला. फिर प्रियंका के तीन दिनों के लखनऊ प्रवास के दौरान भी प्रयागराज, फूलपुर और रायबरेली से आए कार्यकर्ताओं ने उनसे इन जगहों से लोकसभा चुनाव लड़ने का अनुरोध किया. सबसे ज्यादा दबाव रायबरेली के लोग बना रहे थे.

यह भी पढ़ें : संसद में चिटफंड मामला: टीएमसी पर कांग्रेस के हमले से भड़कीं ममता बनर्जी, सोनिया गांधी से कहा- हम इसे याद रखेंगे

रायबरेली की जनता प्रियंका से परिचित हैं क्योंकि वे सोनिया गांधी के लिए प्रचार करती रही हैं. रायबरेली का जिम्मा भी उन्हीं के पास रहता था. रायबरेली के लोग दिल्ली आने पर प्रियंका से ही मिलते थे.

VIDEO : 'प्रियंका गांधी के आने से होगा कांग्रेस को फायदा'

Advertisement

मगर अब कांग्रेस सूत्रों ने साफ कर दिया है कि प्रियंका इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी और केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश पर फोकस करेंगी. सोनिया गांधी 2004 से रायबरेली से सांसद हैं. इसके पहले सोनिया अमेठी से चुनाव जीतती रही हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Elections 2019: तेजस्वी यादव नहीं डाल पाए वोट तो BJP ने कसा तंज, फिर RJD ने बताई ये वजह
रायबरेली से प्रियंका नहीं सोनिया गांधी ही लड़ेंगी लोकसभा चुनाव
Elections 2019: तेजस्वी यादव नहीं डाल पाए वोट तो BJP ने कसा तंज, फिर RJD ने बताई ये वजह
Next Article
Elections 2019: तेजस्वी यादव नहीं डाल पाए वोट तो BJP ने कसा तंज, फिर RJD ने बताई ये वजह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;