Video: दिव्यांका त्रिपाठी के सिर पर इस शख्स ने मारा पत्थर, आगे जो हुआ कर देगा हैरान

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपने सोशल मीडिया अकाउंट शूटिंग से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ के हर मूमेंट के वीडियो या फोटो पोस्ट करती रहती हैं.

Video: दिव्यांका त्रिपाठी के सिर पर इस शख्स ने मारा पत्थर, आगे जो हुआ कर देगा हैरान

'ये है मोहब्बतें (Ye Hai Mohabbatein)' फेम टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी

खास बातें

  • दिव्यांका त्रिपाठी का नया वीडियो
  • इंटरनेट पर हो रहा वायरल
  • क्रू मेंबर ने सिर पर मारा पत्थर
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद ही एक्टिंग दिखाई देती हैं. शूटिंग से लेकर अपने पर्सनल लाइफ से लेकर अपने हर मूमेंट के मजेदार हिस्से के वीडियो या फिर फोटो पोस्ट करती रहती हैं. इस बार उन्होंने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर पहले तो आप हैरान हो जाएंगे कि 'ये है मोहब्बतें (Ye Hai Mohabbatein)' फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ये क्या कर रही हैं? जी हां, दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह शूटिंग के दौरान सेट पर खाली बैठी हुईं हैं. अचानक से उनके क्रू मेंबर्स में से किसी ने उनके सिर पर एक पत्थरनुमा आकार की चीज को दिव्यांका के सिर पर फेंका.

दिव्यांका त्रिपाठी के पति की जान लेना चाहती है ये, देखें विवेक दाहिया ने खुद को कैसे चंगुल से छुड़ाया...

दिव्यांका इसके बाद चोटिल नहीं हुईं, बल्कि बॉडी बिल्डर की तरह दोनों हाथ उठाकर हंस रही हैं. इसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा लेकिन जब इसे गौर से देखेंगे तो पता चलेगा कि यह पत्थर तो थर्माकोल (फोम) का बना हुआ है. जिसके लगने पर कोई चोट लग ही नहीं सकती. इस वीडियो को दिव्यांका त्रिपाठी के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो पोस्ट करने के 4 घंटे के भीतर लगभग 4 लाख व्यूज हो चुके हैं.

 


बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ सीरियल से सुर्खियों में आई थीं, और उन्होंने इस सीरियल में डबल रोल किया था. उनका शो ‘ये है मोहब्बतें’ 2013 में शुरू हुआ था, और अभी तक चल रहा है. इसकी लोकप्रियता बरकरार है, और इशिता के कैरेक्टर को सभी पसंद करते हैं. 

Viral Video: दर्द से कराह रही थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, बॉयफ्रेंड जमाए जा रहा था मुक्के और फिर...

दिव्यांका त्रिपाठी मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आकाशवाणी में बतौर एंकर की थी. उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत दूरदर्शन की टेलीफिल्म्स से की थी. दिव्यांका ने 8 जुलाई, 2016 को को-एक्टर विवेक दहिया से भोपाल में शादी की थी. 2017 में वे पति विवेक दहिया के साथ 'नच बलिये' में शामिल हुई थीं और वे शो की विजेता भी बनी थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com