विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jun 27, 2018

मोनालिसा ने देसी अंदाज में अर्जुन कपूर को किया बर्थडे विश, ऐसे लगाये थे ठुमके

भोजपुरी की स्टार कहे जाने वाली मोनालिसा ने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को देसी अंदाज में बर्थडे विश किया है.

Read Time: 3 mins
मोनालिसा ने देसी अंदाज में अर्जुन कपूर को किया बर्थडे विश, ऐसे लगाये थे ठुमके
'नच बलिये' के सेट पर डांस करते अर्जुन कपूर व मोनालिसा
नई दिल्ली: भोजपुरी की स्टार कहे जाने वाली और इंडिया के सबसे बड़े रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में हिस्सा लेकर अपनी धांसू पहचान बना चुकी मोनालिसा ने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को देसी अंदाज में बर्थडे विश किया है. मोनालिसा टीवी पर कई रिएलिटी शोज कर चुकी हैं, उन्हीं में से एक स्टार प्लस पर आने वाला शो 'नच बलिए' के सेट पर अपने पति विक्रम सिंह राजपूत के साथ हिस्सा लिया था. उसी दौरान अर्जुन कपूर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सेट पर पहुंचे थे, जहां मोनालिसा ने साथ में मिलकर स्टेज पर भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाये थे. अर्जुन कपूर के बर्थडे के मौके पर मोनालिसा ने इसी से जुड़ी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

इस बीमारी से जूझ रहे हैं अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा ने Video में किया खुलासा
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on


मोनालिसा और विक्रांत 'नच बलिए' सीजन 8 में एक साथ नजर आए थे और इसी दौरान अर्जुन कपूर अपनी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के प्रमोशन के लिए आए थे. सेट पर मोनालिसा, विक्रांत और अर्जुन कपूर ने एक साथ गमछे के साथ डांस किया था. इस यादगार लम्हे को फिर से रिवाइज करते हुए मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर... आप बहुत ही नम्र और स्पोर्टी स्वभाव के हैं...'. बता दें कि अर्जुन कपूर हाल ही में आईफा अवार्ड्स में नजर आए थे और अपना बर्थडे घर पर ही रहकर मनाया. 

जाह्नवी कपूर ने किया झल्ला-वल्लाह पर डांस, भाई अर्जुन के गानें पर यूं लगाए ठुमके

अर्जुन कपूर और परिणिती चोपड़ा की अगली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' होगी. अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म 'इश्कजादे' के जरिए की थी. इस फिल्म में उनकी जोड़ी परिणीति चोपड़ा के साथ ही जमी थी.

VIDEO: बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने प्रशंसकों को दिया तोहफा


 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
काजल राघवानी और कुंदन भरद्वाज की फिल्म 'होलिका दहन' से लेटेस्ट तस्वीरें हुईं वायरल, फैन्स ने लुटाया प्यार
मोनालिसा ने देसी अंदाज में अर्जुन कपूर को किया बर्थडे विश, ऐसे लगाये थे ठुमके
कमाई के मामले में बॉलीवुड वालों से पीछे नहीं है भोजपुरी के ये सुपरस्टार्स, करोड़ों में है कमाई
Next Article
कमाई के मामले में बॉलीवुड वालों से पीछे नहीं है भोजपुरी के ये सुपरस्टार्स, करोड़ों में है कमाई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;