महेंद्र सिंह धोनी को कॉपी करने के चक्कर में छूटे इस बॉलीवुड एक्टर की पसीने, हुआ कुछ ऐसा हश्र, देखें Video

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है. इस वाीडियो में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को कॉपी करते नजर आ रहे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी को कॉपी करने के चक्कर में छूटे इस बॉलीवुड एक्टर की पसीने, हुआ कुछ ऐसा हश्र, देखें Video

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का वीडियो वायरल.

खास बातें

  • धोनी और सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो वायरल
  • महेंद्र सिंह धोनी सुशांत की हरकत पर हो गए लोटपोट
  • सुशांत सिंह राजपूत ने शेयर किया यह वीडियो
नई दिल्ली:

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है. इस वाीडियो में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को कॉपी करते नजर आ रहे हैं, लेकिन कॉपी करने के चक्कर में उनके पसीने छूट रहे हैं. इस वीडियो को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म 'एस एस धोनी- द अनटोल्ट स्टोरी' का सीक्वल बनने जा रहा है, जिसमें एक बार फिर से एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) नजर आने वाले हैं. सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की फिल्म में अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया था. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें वो बिल्कुल महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की तरह दिख रहे हैं. 

MS Dhoni जैसा बनने के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने 150 दिन यूं बहाया पसीना, Video हुआ वायरल

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on


महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) इस वीडियो में एक साथ दिख रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत धोनी की नकल करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जो भी चीज धोनी कर रहे हैं वो ही सुशांत सिंह राजपूत भी कर रहे हैं. वीडियो के शुरुआत में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और सुशांत ट्रेडमिल पर दौड़ते दिख रहे हैं, जिसमें सुशांत पहले थक जाते हैं. उसके बाद धोनी दूध पीने लगते हैं यह देखकर सुशांत सिंह राजपूत भी दूध पीने लगते हैं, लेकिन उनसे दूध पीया नहीं जाता है. यद देखकर  महेंद्र सिंह धोनी जोर-जोर से हंसने लग जाते हैं.

महेंद्र सिंह धोनी बने 'बिट्टू भैया', पेड़ पर बैठे हार्दिक पंड्या से भोजपुरी अंदाज में बोले- 'हट बुड़बक...' देखें Video

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on


महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) जहां भी जाते हैं सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) उनके पीछे चलने लगते हैं. यह देखकर धोनी आखिर में सुशांत सिंह राजपूत को टोक देते हैं. यह मजेदार वीडियो सुशांत सिंह राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इससे पहले शेयर किए गए वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत  (Sushant Singh Rajput) महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की तरह लंबे-लंबे शॉट लगाते दिखे थे. 

सलमान खान उतरे क्रिकेट के मैदान में, यूं लगाए चौके-छक्के, Video हुआ वायरल

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे (India Tour Of Australia) पर वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त हैं. इस सीरीज के पहले मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 34 रनों से हरा दिया था. लेकिन महेंद्रे सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने इस मैच में अर्द्धशतक लगाया था.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...