विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From May 19, 2018

Royal Wedding: दोस्त मेगन मर्केल की शादी में कुछ इस अंदाज में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, देखें Video और Pics

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शनिवार को ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्कले से हो रही शादी की तैयारियों में जुटी हुई हैं.

Read Time: 3 mins
Royal Wedding: दोस्त मेगन मर्केल की शादी में कुछ इस अंदाज में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, देखें Video और Pics
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शादी में प्रियंका चोपड़ा का ये लुक
नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शनिवार को ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्कले से हो रही शादी की तैयारियों में जुटी हुई हैं. सोशल मीडिया पर प्रियंका की वीडियो और फोटो भी आना शुरू हो गई है. प्रियंका ने लाइट पर्पल कलर में लॉन्ग कोट ड्रेस पहना हुआ है और सिर पर बेहद खूबसूरत कैप लगाया हुआ है. इसस पहले उन्होंने शनिवार को लड़कियों के एक ग्रुप की इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी और लिखा, "शादी पूर्व की मस्ती! रात के 12.10 बजे.. और अब भी ड्रेस का इंतजार! मस्ती के क्षण." वह शुक्रवार को डिजाइनर फिलिप ट्रेसी के स्टूडियो में अपने बालों को ठीक कराने गई थीं.

Met Gala में सबसे हटके अंदाज़ में नज़र आईं प्रिंयका चोपड़ा, देखें PHOTOS
 
 

A post shared by Ken O'Rourke (@kenorourke1) on

 

A post shared by AnuAt (@arunat2) on

 

A post shared by Sissey Taylor (@sisseytaylor) on


बता दें कि ब्रिटेन पहुंचने के कुछ क्षण पहले, प्रियंका ने खुद की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, "ब्रिटेन में सूर्य की किरणों ने स्वागत किया." मेगन मर्कले मार्ले, प्रिंस हैरी के साथ विंडसर में सेंट जॉर्ज चैपल में शादी के बंधन में बंधेंगी. उनकी मां डोरिया रैगलैंड अपनी बेटी के साथ शादी में उपस्थित होंगी. 
 
 

A post shared by AnuAt (@arunat2) on

 

A post shared by pati dubroff (@patidubroff) on


प्रियंका चोपड़ा नहीं रहीं 'देसी गर्ल', फैन्स बोले- पूरी अमेरिकन हो गई...

कुछ ऐसे होगी रॉयल वेडिंग शादी
विदेशी न्यूज चैनल सीएनएन ने बताया कि शादी के प्रोसेशन के पहले भाग में उनके साथ सिर्फ ब्राइड्समेड और पेज बॉयज होंगे और आगे-आगे चर्च के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति चलेंगे. मेगन के क्वायर पहुंचने पर प्रिंस चार्ल्स भी उनके साथ शामिल हो जाएंगे, जहां शाही मेहमान बैठे होंगे. हैरी के पिता (चार्ल्स) मेगन को क्वायर आइल से नीचे लेकर आल्टर की ओर आएंगे. हालांकि, चार्ल्स उन्हें लेकर हैरी के पास नहीं जाएंगे, बल्कि वह खुद हैरी की ओर कदम बढ़ाएंगी. सीएनएन ने कहा कि मार्कल ने यह योजना खुद बनाई है. चार्ल्स और हैरी दोनों इस कदम से बेहद खुश हैं.

(इनपुट आईएएनएस से) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
कंगना रनौत का रवीना टंडन विवाद पर आया रिएक्शन, लिखा- अगर दूसरे ग्रुप में 5-6 लोग...
Royal Wedding: दोस्त मेगन मर्केल की शादी में कुछ इस अंदाज में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, देखें Video और Pics
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस जिन्हें शादीशुदा से हुआ प्यार, खुशी खुशी बनीं दूसरी पत्नी, लिस्ट में शामिल हैं दो स्टार बहनें
Next Article
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस जिन्हें शादीशुदा से हुआ प्यार, खुशी खुशी बनीं दूसरी पत्नी, लिस्ट में शामिल हैं दो स्टार बहनें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;