सगाई में अंगूठी पहनते ही शर्माए कोहली, रोमांटिक म्यूजिक के बीच किया HUG

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो रिज़ॉर्ट में शादी की. सगाई के दौरान जब अनुष्का विराट को अंगूठी पहनाती हैं तो विराट मुस्कुराकर अनुष्का को किस करते हैं और हग करते हैं.

सगाई में अंगूठी पहनते ही शर्माए कोहली, रोमांटिक म्यूजिक के बीच किया HUG

सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सगाई का वीडियो वायरल हो रहा है.

खास बातें

  • विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सगाई का वीडियो वायरल.
  • दोनों ने इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो में की शादी.
  • 21 दिसंबर को दिल्ली को होगा रिसेप्शन.
नई दिल्ली:

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो (Borgo Finocchieto) रिज़ॉर्ट में शादी की. उनकी खबर आते ही सोशल मीडिया पर शादी की कई फोटोज आईं. लेकिन इसी बीच सगाई का ऐसा वीडियो सामने आया जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. सगाई के दौरान जब अनुष्का विराट को अंगूठी पहनाती हैं तो विराट मुस्कुराकर अनुष्का को किस करते हैं और हक करते हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

पढ़ें- विराट-अनुष्‍का का 21 दिसंबर को दिल्‍ली में ग्रैंड रिसेप्‍शन, 26 को मुंबई में पार्टी​
 

 

A post shared by @virats.fandom on


विराट कोहली ने ट्वीट किया, 'आज हम दोनों ने हमेशा के लिए प्रेम के बंधन में बंधे रहने का वादा किया है. हम आपसे यह जानकारी साझा करते हुए सचमुच बहुत आनंदित हैं. दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया. हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद. यही संदेश अनुष्का शर्मा ने भी ट्वीट किया. 

पढ़ें- इटली में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रचाई शादी, ट्विटर पर लिखा यह संदेश...
 

वरमाला के लिए अनुष्का को लेने आए विराट कोहली
अनुष्का शर्मा पर वरमाला के लिए स्टेज पर जा रही थी तो तुरंत विराट खड़े होते हैं और अनुष्का को लेने आ जाते हैं. जिसके बाद दोनों मुस्कुराते हैं और बात करने लगते हैं. उस वक्त उनके करीबी रिश्तेदार साथ में खड़े रहते हैं.

पढ़ें- दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर विराट के साथ रहेंगी अनुष्का, दोनों साथ मनाएंगे नया साल​
 

आसानी से वरमाला नहीं पहना पाईं अनुष्का
वरमाला के समय का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है क्योंकि वरमाला के दौरान अनुष्का आसानी से विराट को नहीं पहना पाईं क्योंकि उनके दोस्तों ने विराट को ऊपर उठा लिया था. जिसके बाद अनुष्का की कुछ फ्रेंड्स उनको उठाती हैं फिर विराट को वरमाला पहनाने में कामयाब होती हैं.

21 दिसंबर को दिल्ली को होगा रिसेप्शन
यशराज की ओर से जारी बयान में रिसेप्शन और पार्टी की भी जानकारी दी गई है. दिल्ली के ताज डिप्लोमैटिक एनक्लेव में 21 दिसंबर को रिसेप्शन की पार्टी है और मुंबई में अनुष्का के बॉलीवुड के करीबी दोस्तों के लिए 26 दिसंबर को पार्टी रखी गई है. शादी के बाद अनुष्का और विराट साउथ अफ्रीका रवाना हो रहे हैं जहां वो टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा बनेंगे और अनुष्का उनके साथ यहां न्यू ईयर मनाएंगीं.

देखें वीडियो: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रचाई शादी ​


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com