Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव के 'देवघर बुक करके चल जाई ओला' की धूम, वायरल हुआ वीडियो

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक बार फिर अपने दमदार गाने से छा गए हैं. उनके भोजपुरी बोल बम गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है.

Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव के 'देवघर बुक करके चल जाई ओला' की धूम, वायरल हुआ वीडियो

Latest Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की सावन पर खास पेशकश

खास बातें

  • खेसारी लाल यादव की सावन पर खास पेशकश
  • 'देवघर बुक करके चल जाई ओला' गाने से यू-ट्यूब पर धमाल
  • खेसारी लाल यादव का यह गाना पहुंचा 1 लाख के पार
नई दिल्ली:

Bhojpuri Song: कांवड़ (Kanwar) यात्रा शुरू हो चुकी है. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक बार फिर अपने दमदार गाने से छा गए हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) सावन पर जोरदार कांवड़ भजन 'देवघर बुक करके चल जाई ओला' लेकर आए हैं. इस नए भोजपुरी गाने (Latest Bhojpuri Song) के जरिए खेसारी लाल यादव ने न सिर्फ देवघर की यात्रा के लिए भक्तों के उत्साह को बताया है बल्कि शिव भगवान के लिए उनकी आस्था को भी बयां किया है. खेसारी लाल यादव का ये भोजपुरी सॉन्ग यूट्यूब (YouTube) पर खूब धमाल मचा रहा है.

'साकी साकी' पर भड़की थी ये एक्ट्रेस तो नोरा फतेही ने दिया ऐसा दमदार जवाब


खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड (Khesari Music World) के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने आते ही धमाका कर दिया है. सावन माह में देवघर यात्रा से संबंधित इस गाने को अब तक करीब 1 लाख, 35 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं, 'देवघर बुक करके चल जाई ओला' गाना अपने म्यूजिक और लीरिक्स के मामले में भी काफी दमदार है. जहां एक तरफ इस गाने के लीरिक्स आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं तो वहीं इसका म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने इस सॉन्ग को गाया है. 

मॉम श्वेता बच्चन के साथ टोक्यो में घूमती नजर आईं नव्या नवेली, फोटो हुई वायरल

बता दें कि भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) सावन के महीने में हर बार अपने नए-नए गानों से धमाल मचाते हैं. इससे पहले खेसारी लाल यादव ने एक और गाने 'जेसीबी छोरी देवघर चली जी' से भी यू-ट्यूब पर खूब धमाल मचाया था. इतना ही नहीं, खेसारी लाल यादव के इस गाने को रिलीज से कुछ ही देर में करीब 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 
 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...