Teacher's Day 2018: जब कृष्ण ने गुरु की तरह अर्जुन को रणभूमि में दिया था उपदेश

भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Sarvepalli Radhakrishnan) के जन्मदिन को शिक्षक दिवस (Teacher's Day) के रूप में मनाया जाता है.

Teacher's Day 2018: जब कृष्ण ने गुरु की तरह अर्जुन को रणभूमि में दिया था उपदेश

शिक्षक दिवस 2018: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है.

खास बातें

  • कृष्ण ने गुरु की तरह अर्जुन को उपदेश दिया था.
  • महाभारत का युद्ध कौरवों और पांडवों के बीच हुआ था.
  • कृष्ण ने अर्जुन को कई उपदेश दिए थे.
नई दिल्ली:

टीचर्स डे 2018: भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Sarvepalli Radhakrishnan) के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. शिक्षक दिवस (Teacher's Day 2018) को स्टूडेंट्स स्कूलों और कॉलेजों में बड़े ही उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं. प्राचीन समय से ही गुरुओं का हमारे जीवन में विशेष स्थान रहा है. द्वापर युग में जब महाभारत का युद्ध हुआ था, तब श्री कृष्ण ने अर्जुन को गुरु की तरह उपदेश दिया था. श्री कृष्ण के उपदेश की बदौलत ही अर्जुन ने महाभारत के युद्ध में विजय हासिल की थी. महाभारत का युद्ध कौरवों और पांडवों के बीच हुआ था. युद्ध भूमि पर अर्जुन के सामने उनके गुरु और भाई थे. अर्जुन ने कृष्ण से कहा कि वे युद्ध नहीं कर सकते. जिसके बाद कृष्ण ने गुरु की तरह उन्हें कई उपदेश दिए थे. श्री कृष्ण द्वारा के उपदेशों को सुनने के बाद अर्जुन ने युद्ध करने का फैसला किया और कौरवों के खिलाफ युद्ध में विजय हासिल की. 

श्री कृष्ण ने महाभारत की रणभूमि में अर्जुन को कई उपदेश दिए थे, इन्हें गीता के उपदेश कहा जाता है. गीता के उपदेश पर चलकर कोई भी अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य को पूरा कर सकता है.

शिक्षक दिवस 2018: जब कृष्ण ने गुरु की तरह अर्जुन को रणभूमि में दिया था उपदेश


गीता के उपदेश


- ''जो ज्ञानी व्यक्ति ज्ञान और कर्म को एक रूप में देखता है, उसी का नजरिया सही है.''

- 'जीवन में कोई भी काम करने से पहले खुद का आकलन करना बहुत जरूरी होता है. साथ ही अगर किसी काम को करते समय अनुशासित नहीं रहते हो तो कोई काम ठीक से नहीं होता है.''

- ''जो मन को नियंत्रित नहीं करते उनके लिए वह शत्रु के समान कार्य करता है.''

- ''कोई भी काम करने से पहले खुद पर विश्वास करो. व्यक्ति अपने विश्वास से निर्मित होता है. जो जैसा विश्वास करता है वैसा ही बन जाता है''

Google Doodle On Sarvepalli Radhakrishnan: सर्वपल्ली राधाकृष्णन को अंग्रेजों ने दी थी 'सर' की उपाधि, जानिए राधाकृष्णन के जीवन जुड़ी 5 खास बातें

- ''व्यक्ति जो चाहे बन सकता है, यदि वह विश्वास के साथ इच्छित वस्तु पर लगातार चिंतन करे.''

अन्य खबरें
Teacher's Day Quotes: सफलता की राह दिखाते हैं Sarvepalli Radhakrishnan के ये 10 विचार
Teachers' Day History: जानिए 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस?

VIDEO: प्राइम टाइम: उच्च शिक्षा का बजट लगातार क्‍यों घट रहा है?
 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com