Gur Nalo Ishq Mitha: हनी सिंह ने अपने नए भांगड़ा-हिप हॉप गाने से मचाया तहलका, Video पहुंचा चार लाख के पार

Gur Nalo Ishq Mitha: यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey SIngh) ने अपने दमदार गाने 'गुर नालो इश्क मीठा' (Gur Nalo Ishq Mitha) से दोबारा फैंस का दिल जीत लिया है.

Gur Nalo Ishq Mitha: हनी सिंह ने अपने नए भांगड़ा-हिप हॉप गाने से मचाया तहलका, Video पहुंचा चार लाख के पार

यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के गाने ने मचाया तहलका

खास बातें

  • यो यो हनी सिंह के नए गाने ने मचाया तहलका
  • गुर नालो इश्क मीठा ने जीता फैंस का दिल
  • हनी सिंह का गाना पहुंचा चार लाख के पार
नई दिल्ली:

Yo Yo Honey Singh Song Gur Nalo Ishq Mitha: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने अपने दमदार गाने 'गुर नालो इश्क मीठा' (Gur Nalo Ishq Mitha) से एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है. यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के इस गाने ने रिलीज होते ही तहलका मचाने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी कब्जा कर लिया है. उनके इस गाने को सुनकर कोई भी थिरकने पर मजबूर हो सकता है. 'गुर नालो इश्क मीठा' (Gur Nalo Ishq Mitha) के जरिए हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने भारत का पहला भांगड़ा-हिप हॉप सॉन्‍ग प्रस्तुत किया है. और तो और गाने में हनी सिंह का भांगड़ा डांस भी तारीफ के लायक है.

विजय देवराकोंडा की फिल्म 'डियर कॉमरेड' का बनेगा हिंदी रिमेक, करण जौहर ने किया ऐलान


यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का भांगड़ा हिप हॉप मल्कीत सिंह के पुराने क्लासिक गाने 'गुर नालो इश्क मीठा' का रिमेक है. इस गाने के लीरिक्स और म्यूजिक तो दमदार हैं हीं, लेकिन हनी सिंह के रैप ने इसमें और भी चार चांद लगा दिये हैं. टी-सीरीज के बैनर तले तैयार हुए इस गाने में हनी सिंह ने पूरा पंजाबी लुक अपनाया हुआ है. खास बात तो यह है कि आज ही रिलीज हुए इस गाने को 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, फैंस भी गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं. 'गुर नालो इश्क मीठा' (Gur Nalo Ishq Mitha) पर आए रिएक्शन से यह जाहिर हो रहा है कि मखना के बाद हनी सिंह का यह गाना सुपरहिट रहेगा. 

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर हुईं भावुक, बोलीं - "बिरयानी और बर्गर खाना बंद करना पड़ेगा"

बता दें कि इससे पहले यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey SIngh) ने फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में अपने शानदार गाने 'खड़के गिलासी' से भी खूब तहलका मचा रहे हैं. हालांकि हनी सिंह का यह गाना उनके पुराने गाने का रीमेक है, लेकिन इसने एक बार फिर फैंस के बीच धूम मचा दी है. इसके अलावा यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के लिए 2018 शानदार साल रहा है, क्योंकि इस दौरान गायक ने 'दिल चोरी...', 'छोटे छोटे पेग...', 'दिस पार्टी इज ओवर नाउ...' और 'रंगतारी...' से लेकर कई गानों से धूम मचाई थी. इसके साथ ही उन्होंने शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माये गये 'सिंगल उर्वशी...' जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...