Bhojpuri Cinema: कपिल शर्मा के शो पर खेसारी, निरहुआ, आम्रपाली और रानी का का तूफान
खास बातें
- कपिल शर्मा के शो का वीडियो हुआ वायरल
- कपिल के शो में आए भोजपुरी सितारे
- खेसारी, निरहुआ, आम्रपाली और रानी ने की मस्ती
नई दिल्ली: कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में इस हफ्ते भोजपुरी का छौंक लगने वाला है. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में इस हफ्ते भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सभी सुपरस्टार एक साथ नजर आएंगे. कपिल शर्मा के शो के प्रोमो वायरल हो रहे हैं और इनमें कपिल शर्मा भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua), आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) नजर आएंगे. शो में सभी भोजपुरी सितारे जमकर मजे लगा रहे हैं और कॉमेडि किंग कपिल शर्मा के साथ खूब ठहाके भी लगा रहे हैं.