ITA Awards 2017: ग्लैमरस अंदाज में रेड कारपेट पर उतरीं टीवी एक्ट्रेस, स्मृति ईरानी भी पहुंचीं

ITA अवॉर्ड्स में जेनिफर विंगेट ने बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी अपने नाम की. नकुल मेहता और विवियन दसेना बेस्ट अभिनेता चुने गए, जबकि 'इश्कबाज' बेस्ट शो बना.

ITA Awards 2017: ग्लैमरस अंदाज में रेड कारपेट पर उतरीं टीवी एक्ट्रेस, स्मृति ईरानी भी पहुंचीं

ITA अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय, रश्मि देसाई और जेनिफर विंगेट

खास बातें

  • ITA अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर टीवी स्टार्स का जलवा
  • एकता कपूर के साथ पहुंचीं स्मृति ईरानी
  • ग्लैमरस लुक में दिखीं मौनी राय, जेनिफर विंगेट
मुंबई:

17वें इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन रविवार रात मुंबई में हुआ, जहां टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर सेलेब्स रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरते नजर आए. वैसे, टीवी इंडस्ट्री की कई चर्चित एक्ट्रेसेस रेड कारपेट पर स्टाइलिश और ग्लैमरस अवतार पर उतरीं, लेकिन हमारी निगाहें किसी और पर जाकर टिकीं. एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी इस अवॉर्ड सेरेमनी में मौजूद रहीं. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो के जरिए घर-घर में पॉपुलर हुईं स्मृति को रेड कारपेट पर उनके शो की प्रोड्यूसर और टीवी क्वीन एकता कपूर के साथ देखा गया. बतौर चीफ गेस्ट स्मृति ने अवॉर्ड सेरेमनी में शिरकत की.

पढ़ें: Viral Photos: 54 साल के शेखर सुमन का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देख आप कहेंगे OMG!​
 

ekta kapoor smirti irani

स्मृति ईरानी, अनु रंजन और एकता कपूर.


पढ़ें: Bigg Boss 11 : आखिर कौन दे गया हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को Love Bite?

रेड कारपेट पर टीवी शो 'नागिन' की एक्ट्रेस मौनी राय, 'बेहद' की अभिनेत्री जेनिफर विंगेट, रश्मि देसाई, किश्वर मर्चेंट, काम्या पंजाबी, देबिना बनर्जी मौजूद रहीं और अपने स्टाइलिश गेटअप से मीडिया का अटेंशन बटोरा.
 
mouni roy jennifer winget

मौनी रॉय, जेनिफर विंगेट.

ita awards 2017

रश्मि देसाई, किश्वर मर्चेंट और रूप दुर्गापाल.

ita awards 2017

देबिना बनर्जी, काम्या पंजाबी.


टीवी अभिनेता ITA अवॉर्ड्स में अपने पार्टनर या को-स्टार के साथ पहुंचे. आमिर अली पत्नि संजीदा के साथ दिखे. रोहन मेहरा को गर्लफ्रेंड कांची सिंह के साथ नजर आए. अर्जुन बिजलानी 'इश्क में मर जावां' शो की को-एक्ट्रेस अलिषा पनवार के साथ मौजूद रहे. ऋत्विक धनजानी पत्नी आशा नेगी के साथ स्पॉट हुईं. 
 
ita awards 2017

गर्लफ्रेंड कांची सिंह के साथ रोहन मेहता, को-स्टार के साथ अर्जुन बिजलानी.

ita awards 2017

पत्नि के साथ रोहिताश गौड़, कुणाल जयसिंह-श्रेनू पारेश, कीथ स्क्योरा-रोशेल मारिया राव.

ita awards 2017

पति संदीजा के साथ आमिर अली, पति इंद्रनील के साथ बरखा सेनगुप्ता.

ritvik dhanjani asha negi

ऋत्विक धनजानी, आशा नेगी.


बता दें, ITA अवॉर्ड्स में जेनिफर विंगेट ने बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी अपने नाम की. नकुल मेहता और विवियन दसेना बेस्ट एक्टर चुने गए. जबकि 'इश्कबाज' बेस्ट शो बना.

VIDEO: मिलिए 'तुम्हारी सुलू' की टीम से......और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com