रवि किशन मोस्ट पॉपुलर एक्टर, निरहुआ को बेस्ट एक्टर अवार्ड

अवार्ड समारोह में बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को उनकी फिल्म 'राम लखन' के लिए मिला. इसी फिल्म के लिए आम्रपाली दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस तो प्रवेश लाल यादव को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला.

रवि किशन मोस्ट पॉपुलर एक्टर, निरहुआ को बेस्ट एक्टर अवार्ड

'सबरंग फिल्म अवार्ड' में भोजपुरी स्टार्स का जलवा.

मुंबई:

भोजपुरी फिल्म जगत के अवार्ड 'सबरंग फिल्म अवार्ड' सितारों के रंगारंग परफॉर्मेंस के बीच मंगलवार को मुंबई के दीनानाथ मंगेशकर हॉल में संपन्न हुआ. अवार्ड समारोह में बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को उनकी फिल्म 'राम लखन' के लिए मिला. इसी फिल्म के लिए आम्रपाली दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस तो प्रवेश लाल यादव को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला. 'राम लखन' को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला.

पढ़ें: डिस्काउंट छोड़िए इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो है महिलाओं के लिए फ्री

पॉपुलर कैटेगरी में बेस्ट पॉपुलर एक्टर का अवार्ड मेगा स्टार रवि किशन को मिला तो बेस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस का अवार्ड मिला केक अंजना सिंह को. अंजना सिंह को 'बेटा' फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला. इसी फिल्म के लिए खलनायक अशोक समर्थ को बेस्ट विलेन का अवार्ड मिला. बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला राज कुमार पांडे को तो बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवार्ड 'दुल्हन चाही पाकिस्तान' को मिला. क्रिटिक अवार्ड कैटेगरी में बेस्ट एक्टर का अवार्ड खेसारी लाल यादव को मिला जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला मधु शर्मा को. आजाद सिंह को बेस्ट लिरिक्स राइटर का तो मधुकर आनंद को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवार्ड मिला.

VIDEO: फिल्म 'शादी में जरूर आना' के स्टारकास्ट से विशेष बातचीत...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com