विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jul 01, 2019

मलाइका अरोड़ा ने जब बेटे अरहान को बताई अर्जुन कपूर से रिलेशन की बात तो यूं आया रिएक्शन

मलाइका अरोड़ा (Malaika Aroa) ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में 34 वर्षीय अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से अपने रिलेशन को लेकर खुलकर बात की और अपनी शादी को लेकर किया ये खुलासा.

Read Time: 3 mins
मलाइका अरोड़ा ने जब बेटे अरहान को बताई अर्जुन कपूर से रिलेशन की बात तो यूं आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के बेटे हैं अरहान खान
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की दोस्ती इन दिनों सुर्खियों में हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर दोनों ही न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं, और दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही हैं. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अब खुले तौर पर ऐलान कर दिया है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. हाल ही हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू नें 43 वर्षीया मलाइका अरोड़ा (Malaika Aroa) ने 34 वर्षीय अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से अपने रिलेशन को लेकर खुलकर बात की. मलाइका अरोड़ा ने यह भी बताया कि उनके 16 वर्षीय बेटे अरहान का अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर किस तरह का रिएक्शन आया. 

जायरा वसीम ने धर्म के लिए छोड़ी फिल्में तो बॉलीवुड एक्टर बोले- इनका भरोसा मत करना...

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ उनके रिलेशन के बारे में 16 वर्षीय बेटे अरहान के रिएक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि किसी भी हालात का सामना करने के लिए ईमानदार रहें. अपने करीबियों को यह बताना जरूरी है कि आपकी जिंदगी में क्या चल रहा है और फिर उन्हें समय देना चाहिए कि वे चीजों को समझ सकें. हमारे बीच में इस बारे में बात हुई और मुझे खुशी है कि आज सब पहले से ज्यादा खुश हैं.'

सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी में देसी अवतार में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुईं Photo

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अर्जुन कपूर के उनसे नौ साल छोटे होने पर कहा, 'जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो उम्र बीच में नहीं आती है. यहां सारा कनेक्शन दो दिल और दिमाग का होता है. दुर्भाग्य से हम उस समाज में रहते हैं जो समय के साथ कदम बढ़ाने को तैयार नहीं हैं. कम उम्र लड़की, अपने से बड़ी उम्र के पुरुष से प्यार करती है, यह हर जगह देखने को मिलता है, लेकिन जब कोई औरत ऐसा करे तो उसे 'हताश' और 'बुढ्डी' कह दिया जाता है... ' हालांकि मलाइका अरोड़ा ने यह नहीं बताया कि वे अर्जुन कपूर से कब शादी करेंगी. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
सलमान खान से जब उनकी गर्लफ्रेंड ने पूछा था मां और मुझ में किसे बचाओगे, तो भाईजान ने दिया ऐसा जवाब कि फैंस बोले- दिल छू लिया
मलाइका अरोड़ा ने जब बेटे अरहान को बताई अर्जुन कपूर से रिलेशन की बात तो यूं आया रिएक्शन
जब स्टेज पर प्रीति जिंटा और जया बच्चन ने उड़ाया था ऐश्वर्या राय का मजाक, पुराना वीडियो हुआ वायरल तो भड़क उठे फैंस
Next Article
जब स्टेज पर प्रीति जिंटा और जया बच्चन ने उड़ाया था ऐश्वर्या राय का मजाक, पुराना वीडियो हुआ वायरल तो भड़क उठे फैंस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;